विदेश की खबरें | भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को यहां श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 29 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को यहां श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की।

स्वामी ऐसे पहले विदेशी मेहमान बन गये हैं, जिन्होंने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे से उनकी स्वदेश वापसी के बाद मुलाकात की है। श्रीलंका में सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने में विफल रहने के चलते विरोध-प्रदर्शन का सामना कर रहे राजपक्षे देश छोड़कर चले गए थे।

राजपक्षे परिवार के करीबी मित्र सुब्रमण्यम स्वामी ने यहां जनरल सर जॉन कोटेलावाला रक्षा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित हुए सम्मेलन में हिस्सा लिया।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वामी ने बुधवार को गोटबाया के भाई महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की थी और उनके आवास पर नवरात्रि पूजा में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी ने महिंदा राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर बुधवार रात हुई नवरात्रि पूजा में भाग लिया और उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की।’’

राजपक्षे 13 जुलाई को देश छोड़कर मालदीव चले गए थे। इसके बाद वह सिंगापुर और फिर थाईलैंड के लिए रवाना हुए। फिलहाल वह कड़ी सुरक्षा के बीच कोलंबो में रह रहे हैं।

एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे स्वामी ने कोलंबो में श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने से भी मुलाकात की और व्यापक विचार-विमर्श किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\