देश की खबरें | भाजपा नेता श्याम जाजू ने उनपर और बेटे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर आप नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम जाजू ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को नोटिस भेजकर उनके एवं उनके पुत्र के खिलाफ ‘‘भ्रष्टाचार’’ के आरोपों से संबंधित सभी सोशल मीडिया सामग्री हटाने और भविष्य में ऐसी गलती न करने को कहा है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम जाजू ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को नोटिस भेजकर उनके एवं उनके पुत्र के खिलाफ ‘‘भ्रष्टाचार’’ के आरोपों से संबंधित सभी सोशल मीडिया सामग्री हटाने और भविष्य में ऐसी गलती न करने को कहा है।

जाजू और उनके बेटे संदेश जाजू ने विधायकों- सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और दिलीप पांडे के साथ-साथ पार्टी सांसद संजय सिंह को 22 जनवरी को नोटिस भेजा था। इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने जाजू पिता-पुत्र पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाये थे।

पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था, ‘‘भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने पार्टी कार्यालय के पते पर (अपने पुत्रों द्वारा प्रवर्तित) कंपनी का पंजीकरण कराया था... उनके पास दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 45 संपत्तियां हैं। लोकायुक्त ने उन्हें तीन नोटिस भेजे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया है।’’

जाजू ने आप नेताओं को भेजे गये नोटिस में इन आरोपों को झूठा करार दिया है और इन नेताओं पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

जाजू ने कहा कि उनके बेटे संदेश ने 12 दिसंबर, 2018 को उक्त कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया और 19 नवंबर,2019 के बाद से उसके पास कंपनी के शेयर नहीं हैं।

नोटिस में आप नेताओं से पांच दिनों के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‘आपत्तिजनक’ सामग्री हटाने को कहा गया है।

जाजू ने आप नेताओं से उनसे और उनके बेटे से बिना शर्त माफी मांगने को भी कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\