देश की खबरें | भाजपा नेता पी सी जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाला भाषण मामले में केरल की अदालत में आत्मसमर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पी सी जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाला भाषण देने के एक मामले में सोमवार को इस जिले के एराट्टुपेट्टा में एक अदालत में आत्मसमर्पण किया।
कोट्टायम (केरल), 24 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पी सी जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाला भाषण देने के एक मामले में सोमवार को इस जिले के एराट्टुपेट्टा में एक अदालत में आत्मसमर्पण किया।
एक पुलिस अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि जॉर्ज अदालत में पेश हुए हैं।’’
जॉर्ज ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब केरल उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और उसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेना चाहती थी।
उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसे मामले में जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा।
पूर्व विधायक जॉर्ज पर एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा भाषण देने का आरोप है।
कोट्टायम जिला सत्र अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। यह मामला ‘मुस्लिम यूथ लीग’ के नेता मुहम्मद शिहाब की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिहाब ने आरोप लगाया था कि जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाली टिप्पणी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)