देश की खबरें | भाजपा नेता एन जांगुरा मिजोरम के लाई स्वायत्तशासी जिला परिषद के प्रमुख नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को भाजपा नेता एन जांगुरा को दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में लाई स्वायत्तशासी जिला परिषद (एलएडीसी) का मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) नियुक्त किया।
आइजोल, दो मई मिजोरम के राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को भाजपा नेता एन जांगुरा को दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में लाई स्वायत्तशासी जिला परिषद (एलएडीसी) का मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) नियुक्त किया।
राज्य के जिला परिषद सचिव जोडिनपुई द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जांगुरा को परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति के 10 दिनों के भीतर सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत का सामना करना होगा।
जांगुरा ने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता वी जिरसंगा का स्थान लिया।
जांगुरा और बीएन थंगपुइया के हाल ही में जेडपीएम छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद जिरसंगा की अध्यक्षता वाली दो महीने पुरानी कार्यकारी समिति भंग हो गई।
भाजपा और एमएनएफ ने 24 अप्रैल को गठबंधन कर 'यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस लेजिस्लेचर पार्टी' (यूडीएएलपी) का गठन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)