देश की खबरें | भाजपा नेता गोपालकृष्णन ने माकपा नेता श्रीमती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी गोपालकृष्णन ने कुछ साल पहले एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी के श्रीमती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

कोच्चि, 28 मार्च केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी गोपालकृष्णन ने कुछ साल पहले एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी के श्रीमती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

गोपालकृष्णन ने बृहस्पतिवार को श्रीमती के साथ खड़े होकर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं श्रीमती को हुई मानसिक परेशानी के लिए खेद व्यक्त करता हूं।’’

गोपालकृष्णन ने कहा कि उनका श्रीमती से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। श्रीमती ने कन्नूर न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

याचिका में श्रीमती ने आरोप लगाया था कि 2018 में टीवी पर बहस के दौरान गोपालकृष्णन ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया।

याचिका के अनुसार, गोपालकृष्णन ने कहा था कि श्रीमती ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उस कंपनी को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को दवाइयों की आपूर्ति करने की अनुमति दी जो उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन के बेटे की थी।

गोपालकृष्णन ने केरल उच्च न्यायालय में इस मामले को रद्द किए जाने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी।

गोपालकृष्णन के वकील ने मामले को सुलझाने के लिए माफ़ी मांगने की उनके मुवक्किल की इच्छा के बारे में अदालत को सूचित किया।

अदालत ने दोनों पक्षों को बुलाकर गोपालकृष्णन को माफी मांगने का आदेश दिया जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\