देश की खबरें | भाजपा नेता एकनाथ खडसे राकांपा में होंगे शामिल : महाराष्ट्र मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को तमाम अटकलों को खत्म करते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को तमाम अटकलों को खत्म करते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे।

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन देवेन्द्र फडणवीस नीत भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राउडी-शीटर ​​सुरेंद्र बंटवाल खुद के घर में मृत पाए गए, कुछ फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय : 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राकांपा के राज्य प्रमुख पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि खडसे के पार्टी में शामिल होने से शरद पवार नीत पार्टी को मजबूती मिलेगी।

खडसे पूर्व मंत्री एवं राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़े | Modi Cabinet Bonus Announcement for 30 lakh Employees: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रकाश जावड़ेकर बोले-30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा 3,714 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस.

ऐसा माना जाता है कि खानदेश क्ष के जलगांव जिले से आने वाले खडसे के फडणवीस के साथ तनावपूर्ण संबंध है। एक समय था जब फडणवीस मंत्रिमंडल में उन्हें नंबर दो का दर्जा प्राप्त था लेकिन 2016 में भूमि अधिग्रहण संबंधी आरोपों के चलते राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से उन्हें भगवा पार्टी में काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया।

पाटिल ने दावा किया कि कई लोग राकांपा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण उपचुनाव कराने की जरूरत नहीं है।

पाटिल ने कहा, ‘‘ एकनाथ खडसे साहब जिन्होंने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे साहेब के साथ मिलकर महाराष्ट्र में भाजपा का विस्तार करने के लिए कई वर्षों तक काम किया, उन्होंने मुझसे कुछ समय पहले कहा था कि वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं।’’

राज्य के जल संसाधन मंत्री पाटिल ने कहा, ‘‘ क्योंकि वह भाजपा छोड़ना चाहते हैं, इसलिए वह शुक्रवार दोपहर दो बजे राकांपा में शामिल होंगे। ’’

उन्होंने दावा कि राज्य के लोगों ने देखा है कि पिछले कुछ वर्षों से भाजपा में खडसे के साथ ‘‘अन्याय’’ हो रहा है। इसलिए ही वह पार्टी बदल रहे हैं।

पाटिल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भाजपा इस बात का आत्मावलोकन करेगी कि आखिर खडसे जैसे वरिष्ठ नेता ने पार्टी क्यों छोड़ी।

राकांपा में खडसे की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा, ‘‘ पार्टी इसका निर्णय लेगी...उन्होंने पवार साहब के नेतृत्व में काम करने को लेकर सहमति जतायी है।’’

एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे महाराष्ट्र की रावर सीट से लोकसभा सांसद हैं।

उनके एकनाथ खडसे के साथ पार्टी में शामिल होने के सवाल पर पाटिल ने कहा, ‘‘ कई लोग राकांपा में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन कोविड-19 के दौरान तत्काल उप चुनाव कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘ जहां तक मुझे पता है कि कई विधायक मेरे सम्पर्क में हैं। कोविड-19 के खतरे के चलते हम ऐसी राजनीति और चुनाव नहीं करना चाहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\