Punjab: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की फिर हो सकती है गिरफ्तारी, मोहाली की अदालत ने वारंट जारी किया
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मोहाली में रहने वाले आम आदमी पार्टी (आप) नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था.
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) को फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है क्योंकि मोहाली (Mohali) की एक अदालत (Court) ने पिछले महीने दर्ज एक मामले के संबंध में शनिवार को उनके खिलाफ वारंट जारी किया है. पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा गिरफ्तार किए जाने और कुछ घंटों के भीतर रिहा किये जाने संबंधी घटनाक्रम के एक दिन बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रावतेश इंद्रजीत सिंह की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया. Punjab: तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुश्किलें, मोहाली की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘‘तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए, 505, 505 (2), 506 के तहत दंडनीय अपराध का आरोप लगाया गया है. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने और मेरे सामने पेश करने का निर्देश दिया जाता है.’’ मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी.
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मोहाली में रहने वाले आम आदमी पार्टी (आप) नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था.
पंजाब पुलिस ने बताया था कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

