देश की खबरें | भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में बुधवार को कार्यभार संभाल लिया ।

जियो

पटना, 17 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में बुधवार को कार्यभार संभाल लिया ।

राज्यपाल फागू चौहान ने संविधान के अनुच्छेद 184 (1) के तहत शक्ति का उपयोग करते हुए मंगलवार को तत्काल प्रभाव से विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के तौर पर अवधेश नारायण सिंह को नियुक्त किया था।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: वेदाद्री गांव में ट्रैक्टर और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बुधवार को उच्च सदन के कार्यकारी सभापति के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

बिहार विधान परिषद के सभापति का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है क्योंकि उच्च सदन के पूर्व कार्यकारी सभापति और जद(यू) नेता हारून रशीद का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने तीन चीनी कंपनियों से किया 5,000 करोड़ रुपये निवेश का समझौता.

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके अवधेश पूर्व में भी पाँच वर्षों तक बिहार विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं ।

बिहार के मुख्यमंत्री के करीबी के रूप में जाने जाने वाले अवधेश को 2012 में सर्वसम्मति से बिहार विधानपरिषद के सभापति के रूप में चुना गया था और 2017 में सदन के सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल की समाप्ति तक यह पद संभाला था।

वह मार्च 1993 से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और फिलहाल उच्च सदन में गया स्नातक सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सिंह बिहार विधान परिषद के लिए हालांकि फिर से चुन लिए गए थे, पर सदन के सभापति का पद उस समय नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) और उसके साथ सत्ता साझा कर रही लालू प्रसाद की पार्टी राजद के बीच विवाद का विषय बन गया था।

राजद ने तर्क दिया था कि अधिक विधायकों वाली पार्टी होने के बावजूद वह जद (यू) नेता विजय कुमार चौधरी को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाने के लिए सहमत हो गई थी, इसलिए वह अपने किसी विधान पार्षद को उच्च सदन के सभापति के पद पर नियुक्त किए जाने की अपेक्षा रखती है।

राजद के साथ संबंध विच्छेद होने के बाद नीतीश राजग में शामिल हो गए थे, पर उच्च सदन में पूर्णकालिक सभापति का पद अभी भी रिक्त पड़ा है ।

बहरहाल, सदन का सत्र जब भी आयोजित होगा, उसे बुलाने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष का होना आवश्यक था।

इस बीच, हारून रशीद का कार्यकाल समाप्त होने से रिक्त हुई सीट के साथ बिहार विधान परिषद में कुल नौ रिक्त सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसके लिए मतदान आगामी 06 जुलाई को मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज