देश की खबरें | भाजपा नेता ने ‘एक्सपायर’ दवा देने के मामले में ममता का इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को यहां एक रैली निकाली और मिदनापुर के अस्पताल में कथित तौर पर ‘एक्सपायर’ हो चुके ‘इन्ट्रावीनस (आईवी) फ्लूड’ दिए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।

कोलकाता, 24 जनवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को यहां एक रैली निकाली और मिदनापुर के अस्पताल में कथित तौर पर ‘एक्सपायर’ हो चुके ‘इन्ट्रावीनस (आईवी) फ्लूड’ दिए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।

‘एक्सपायर’ हो चुके ‘इन्ट्रावीनस (आईवी) फ्लूड कथित रूप से चढ़ाने से एक महिला की मौत हो गई थी और चार अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं।

अधिकारी ने रैली के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री से दोष हटाने के लिए डॉक्टरों को फंसाने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने इस घटना के लिए स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही बनर्जी और निगम को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तारी के अलावा स्थिति का समाधान नहीं हो सकता। इस त्रासदी के कारण महिलाओं सहित सैकड़ों मरीजों की जान खतरे में है, जो बंगाल में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति को लेकर सिर्फ एक झलक है।"

बोस से मुलाकात के अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग को तत्काल उन मरीजों की विस्तृत सूची पेश करनी चाहिए जिन्हें 'एक्सपायर' हो चुका आई‍वी फ्लूड चढ़ाया गया था।

अधिकारी एसएसकेएम अस्पताल में उपचाराधीन एक महिला मरीज के परिवार को राज्यपाल के पास ले गए।

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी सरकार समर्पित डॉक्टरों को फंसाने और घोटाले के सरगना को बचाने की कोशिश कर रही है। भाजपा बंगाल की जनता और पीड़ित डॉक्टरों के साथ खड़ी है।”

अधिकारी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे के विरोध में अगले सप्ताह पूरे राज्य में आंदोलन शुरू करेगी।

अधिकारी ने रैली को कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक नहीं जाने देने के लिए पुलिस की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "ममता प्रशासन डरा हुआ है। उन्होंने हमारी रैली को एस्प्लेनेड तक पहुंचने से रोक दिया, इसलिए हम इसे सी.आर. एवेन्यू पर एमडी अली पार्क के पास इसे आयोजित कर रहे हैं। यहां लोगों की भीड़ देखिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now