देश की खबरें | भाजपा एकमात्र पार्टी जो अपने समाजिक दायित्व को समझती है: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पांच लाख पेड़ पौधे लगाने के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत और कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने समाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है।

नई दिल्ली, 23 जून भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पांच लाख पेड़ पौधे लगाने के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत और कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने समाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह वृक्षारोपण अभियान बूथ स्तर तक मुखर्जी के जन्मदिवस छह जूलाई तक चलेगा।

नड्डा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा राजनीति में रहते हुए भी अपने समाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे बढ़कर काम करती रही है और कोरोना महामारी के दौरान देशभर ने इसे अच्छी तरह से जान भी लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत रक्त दान, ऑक्सीजन और राशन किट के साथ कई तरह की जनसेवा अभियान शुरु की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘सृष्टि सही तरह से चले इसके लिए पर्यावरण का ठीक रहना बहुत जरुरी है और इसका एक माध्यम वृक्षारोपण है। वृक्षारोपण करने के बाद हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लगाए गए पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा जिंदा रहे। इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी।’’

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और तरुण चुग, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now