देश की खबरें | भाजपा सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परिवारवाद को लेकर अक्सर भाजपा के निशाने पर आने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी करार दिया।

लखनऊ, 11 नवंबर परिवारवाद को लेकर अक्सर भाजपा के निशाने पर आने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी करार दिया।

अखिलेश ने मुजफ्फरनगर के बढ़ाना इलाके में सपा द्वारा आयोजित कश्यप महासम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी है। भाजपा को अपना परिवारवाद नहीं दिखाई देता।’’

अखिलेश ने संपूर्ण सपा को समाजवादी परिवार करार देते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी समाजवादी परिवार हैं। हम सभी समाजवादी परिवार के लोग हैं। समाजवादी पार्टी लगातार लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। कई छोटे दलों को भी साथ लिया है।’’

गौरतलब है कि भाजपा परिवारवाद के मुद्दे को लेकर सपा और मुलायम सिंह यादव कुनबे को अक्सर घेरती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने भाषणों में सपा को एक परिवार की पार्टी कहते रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इंकलाब होगा और 2022 में बदलाव होगा। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सपा के साथ हर वर्ग का समर्थन है।

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी सरकार बनने पर किसानों का सम्मान होगा। नौजवानों को नौकरी मिलेगी। महंगाई कम होगी। बिजली के बिल से किसानों, बुनकरों को राहत मिलेगी। सिंचाई मुफ्त करेंगे। पढ़ाई का अच्छा इंतजाम किया जायेगा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कश्यप समाज से लेकर सभी वर्गों का सम्मान होगा। कश्यप समाज की जो 18 सूत्री मांगे हैं उन पर विचार किया जाएगा। किसान, पिछड़े, अगड़े, दलित, अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों की बड़े पैमाने पर भागीदारी रहेगी।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों-नौजवानों-पिछड़ों-दलितों, अगड़ों सभी को धोखा दिया है। ये नफरत फैलाने वाले समाज में खाईं पैदा करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार पिछड़ों की गिनती नहीं करा सकती है वह हक और सम्मान नहीं देगी। भाजपा पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है। समाजवादी सरकार आने पर पिछड़ों की गिनती कराकर भागीदारी और सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने भाजपा के लिए दरवाजा बंद कर दिया है। अब पश्चिमी यूपी के लोग भी उसके लिए दरवाजा बंद कर देंगे। किसान-नौजवान, पिछड़े, अगड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी मिलकर इस बार भाजपा का सफाया कर देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\