देश की खबरें | भाजपा अपने परिवार को मजबूत कर रही है इससे कांग्रेस वाले भयभीत: राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अपने परिवार को मजबूत कर रही है, जिससे कांग्रेस भयभीत है।

जयपुर, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अपने परिवार को मजबूत कर रही है, जिससे कांग्रेस भयभीत है।

राठौड़ ने यहां एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी व कांग्रेस के दूसरे नेताओं की देशभर में हो रही आलोचना का समर्थन करते हुए कहा, “कांग्रेसी नेताओं को घेरने की जरूरत भाजपा को नहीं है। कांग्रेस पार्टी के नेता तो स्वयं अपनों में घिरे हुए है।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के नेतृत्व और आरक्षण जैसे विषयों पर अनर्गल बयान जारी करेंगे तो देश में उनके वक्तव्य की निंदा तो की जाएगी।

राठौड़ ने कहा कि वहीं भाजपा अपने परिवार को सुदृढ कर रही है इससे वे भयभीत हो रहे है इसमें तो कुछ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने राज्य में ‘बुलडोजर राजनीति’ पर कहा कि अदालत ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए कभी रोक नहीं लगाई। अतिक्रमण हटाना प्रशासन की प्राथमिकता है और रहेगी।

उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के सवाल पर कहा कि वाल्मीकि पहले डाकू थे लेकिन जब उन्हें ज्ञान का बोध हुआ तो वे महर्षि वाल्मीकि बन गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है और भ्रष्टाचारियों पर कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

राठौड़ ने मुख्यमंत्री के ‘राईजिंग राजस्थान’ को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राजस्थान में निवेश को लेकर किए जा रहे प्रयास सराहनीय और उत्साहवर्धक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका