देश की खबरें | महापौर का चुनाव न कराकर भाजपा ‘आप’ को मिले जनादेश का गला घोंट रही है: संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक को महापौर का चुनाव कराए बिना हंगामे के बीच स्थगित करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी के “दो करोड़ लोगों ” की ओर से उनकी पार्टी व अरविंद केजरीवाल को दिए गए जनादेश का ‘गला घोटने’ का आरोप लगाया है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक को महापौर का चुनाव कराए बिना हंगामे के बीच स्थगित करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी के “दो करोड़ लोगों ” की ओर से उनकी पार्टी व अरविंद केजरीवाल को दिए गए जनादेश का ‘गला घोटने’ का आरोप लगाया है।

एमसीडी मंगलवार को भी महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं कर सकी और दूसरी बार इन पदों पर चुनाव कराए बिना सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद ‘आप’ के पार्षदों और विधायकों ने प्रदर्शन किया।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद एमसीडी के सदन में अपने पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा महापौर के चुनाव से भाग रही है क्योंकि वह "इसे बुरी तरह से हार रही है।”

उन्होंने कहा, “मैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के माध्यम से उपराज्यपाल, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री और देश की जनता से अपील करना चाहता हूं और उन्हें बताना चाहता हूं कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों द्वारा अरविंद केजरीवाल और आप को दिए गए जनादेश का गला घोंट दिया गया है।”

सिंह ने आरोप लगाया कि महापौर का चुनाव नहीं होने दिया जा रहा है और भाजपा ''बेहद खतरनाक परंपरा'' शुरू कर रही है।''

बाद में ‘आप’ ने यह साबित करने के लिए सदन में अपने 151 सदस्यों की परेड कराई कि उसके पास बहुमत है। इन 151 में 135 पार्षद, 13 विधायक और तीन सांसद शामिल हैं।

भाजपा और आप सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी एवं भाजपा पार्षद सत्या शर्मा ने बिना चुनाव कराए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

आप के सभी पार्षद, उनके 13 विधायक और तीन सांसद सदन में बैठ रहे और भाजपा पार्षदों से वापस आने को कहा ताकि महापौर का चुनाव कराया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\