देश की खबरें | राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा बौखलाई : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है और उनकी यात्रा को लेकर तमाम तरह के झूठ फैला रही है।

जयपुर, 13 सितंबर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है और उनकी यात्रा को लेकर तमाम तरह के झूठ फैला रही है।

कांग्रेस नेता ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘भाजपा द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी अब देश की आशा एवं अपेक्षा का केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। इससे भाजपा इतनी हताश और आक्रामक हो गई है कि देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के नेता खुलेआम राहुल गांधी की हत्या की बातें कर रहे हैं।’’

गहलोत ने लिखा, ‘‘ऐसे बयानों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुप्पी हैरान करने वाली है। यह दिखाता है कि अपनी सत्ता कायम रखने के लिए भाजपा किस हद तक जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और इस यात्रा को लेकर देशभर में अफवाह फैला रही है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘लोकसभा चुनावों में संविधान बदलने एवं आरक्षण हटाने के इरादे लेकर गई भाजपा को जनता ने अच्छा सबक सिखाया। इसके बावजूद भाजपा आरक्षण पर झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि समाज में समानता लाने के लिए आरक्षण जरूरी है एवं आवश्यकता के अनुरूप इसकी सीमा भी बढ़ानी चाहिए।’’

गहलोत ने लिखा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे वो अंजाम तक लेकर जाएंगे और आरक्षण से खिलवाड़ करने के भाजपा के इरादे को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश को गुमराह करने का प्रयास अब बंद कर दे क्योंकि देश समझता है कि राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में बोले गए एक-एक शब्द का अर्थ क्या है और इसके पीछे राहुल जी की क्या भावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी