देश की खबरें | भाजपा डरी हुई है, ‘दागी’ नेताओं को हिमाचल में शामिल कर रही है : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश में आप के विस्तार के डर से उसके पदाधिकारियों सहित ‘‘दागी’’ नेताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश में आप के विस्तार के डर से उसके पदाधिकारियों सहित ‘‘दागी’’ नेताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है।

आप की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना जिला प्रमुख इकबाल सिंह यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, आप ने राज्य में अपने नेताओं के दलबदल पर यह कहकर तवज्जो नहीं देने की कोशिश की कि पार्टी इन नेताओं को बर्खास्त करने वाली थी। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किसी का नाम लिए बिना एक ट्वीट में कहा कि पार्टी इन तीन नेताओं में से एक को महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त करने की तैयारी में है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को केजरीवाल जी का जबरदस्त खौफ है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल प्रदेश पहुंचे और रात 12 बजे आप के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में आप इसे आज निकालने वाली थी। ऐसे लोगों की जगह भाजपा में ही है।’’

सिसोदिया के ट्वीट का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उनसे नहीं बल्कि राज्य के लोगों से डरती है और कहा कि उनकी पार्टी के ‘‘दागी’’ पदाधिकारियों के दलबदल से आप की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं। भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ ना होता, मुख्यमंत्री बदलने की नौबत ना आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पांव पड़ने की जरूरत ना पड़ती। आप पर लोगों को भरोसा है। आप, हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।’’

हिमाचल की 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के पास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित 43 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 22, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक और दो निर्दलीय विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\