एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संपत्तियों को ध्वस्त करने में भाजपा कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

देश की खबरें | संपत्तियों को ध्वस्त करने में भाजपा कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग: अखिलेश यादव

लखनऊ, 26 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

मंगलवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का एजेण्डा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है।’’

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है, बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं, जनसामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।"

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार के दो ही काम हैं, एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।"

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).