देश की खबरें | पारसनाथ मामले में भाजपा विभाजनकारी राजनीति कर रही है : हेमंत सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर पारसनाथ पहाड़ियों या ‘मरंग बुरु’ पर “विभाजनकारी“ राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में पहले कभी किसी धार्मिक स्थल को लेकर इस तरह का विवाद नहीं देखा गया।

गिरिडीह (झारखंड), 18 जनवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर पारसनाथ पहाड़ियों या ‘मरंग बुरु’ पर “विभाजनकारी“ राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में पहले कभी किसी धार्मिक स्थल को लेकर इस तरह का विवाद नहीं देखा गया।

मुख्यमंत्री हेमंत ने खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे दौर के दूसरे दिन आज यहां भाजपा पर पारसनाथ मामले में जैन समुदाय और आदिवासियों के बीच विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।

जैन समुदाय झारखंड सरकार द्वारा पहाड़ी को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले का विरोध कर रहा है क्योंकि इसे वह अपने पवित्रतम स्थानों में से एक मानता है। आदिवासी पारसनाथ पहाड़ी को सबसे पवित्र ’जेहरथन’ (पूजा स्थल) मानते हैं।

केंद्र ने जैन समुदाय के लोगों के विरोध के बाद पारसनाथ पहाड़ियों में पर्यटन को बढ़ावा देने के झारखंड सरकार के कदम पर रोक लगा दी है जबकि अनेक आदिवासी संगठनों ने पहले ही इस मामले में आंदोलन की धमकी दी है। उन्होंने ’मरंग बुरु’ को जैन समुदाय के “चंगुल“ से मुक्त कराने की मांग की है।

सोरेन ने यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘धार्मिक स्थल पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश भर के जैन पारसनाथ पहाड़ियों को पर्यटन स्थल के रूप में नामित करने वाली झारखंड सरकार की 2019 की अधिसूचना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें डर है कि इससे उन यात्रियों का तांता लग जाएगा जो उनके पवित्र स्थल पर मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन करेंगे।’’

पिछले महीने शुरू हुए पारसनाथ विवाद के पीछे केंद्र और भाजपा के एक “छिपे हुए एजेंडे“ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने आदिवासी समुदाय को आश्वासन दिया कि ’मारंग बुरु’ (सर्वोच्च शक्ति या देवता) पारसनाथ की पहाड़ियों पर ही बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री सोरेन ने आज गिरिडीह जिले के नगर भवन में गिरिडीह और कोडरमा जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू