एजेंसी न्यूज

भाजपा ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत बांटकर भगवान राम का अपमान किया: रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अक्षत बांटकर भगवान राम का अपमान किया.

भाजपा ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत बांटकर भगवान राम का अपमान किया: रेवंत रेड्डी
Revanth Reddy ( Hindustan Times )

हैदराबाद, 1 मई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अक्षत बांटकर भगवान राम का अपमान किया.

रेड्डी ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह बांटा जाना चाहिए था. उन्होंने करीमनगर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली में दावा किया कि अयोध्या में ‘कल्याणम’ आयोजित होने से 15 दिन पहले राज्य में अक्षत वितरित किया गया था. यह भी पढ़ें : Delhi School Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुबह-सुबह बम की धमकी से मचा हड़कंप, तलाश जारी

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेड्डी ने कहा, ‘‘क्या भाजपा नेताओं ने कल्याणम से पहले ही अक्षत बांटकर भगवान राम का अपमान नहीं किया?’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).