देश की खबरें | भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अघोषित आपातकाल लगाया: जेकेपीसीसी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ने 2019 से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराकर अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है।

श्रीनगर, पांच जून कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ने 2019 से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराकर अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है।

वानी ने श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस साल नवंबर में बिना चुनाव के नौ साल पूरे हो जाएंगे। अगर हर राज्य को हर पांच साल बाद चुनाव में वोट देने का अधिकार मिलता है, तो यहां क्यों नहीं। यहां भाजपा ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है। निश्चित रूप से जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने चाहिए।’’

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख ने यह भी कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी नगर निकाय चुनावों की तैयारी कर रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस चुनाव में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के साथ हाथ मिलाएगी, वानी ने कहा कि उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित अन्य दलों के गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "हमने पीएजीडी तंत्र के तहत फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के साथ मंच साझा किया है। अब, हम आम मुद्दों पर एक साथ खड़े हैं। हालांकि, कांग्रेस का घोषणापत्र एनसी और पीडीपी से पूरी तरह अलग है, इसलिए सहयोग नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा, "हमारा घोषणापत्र राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है। कांग्रेस उन दलों को साथ लेना चाहती है, जो स्वभाव से धर्मनिरपेक्ष हैं और लोगों के लिए काम करना चाहते हैं।"

वानी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे को लेकर भी भाजपा की आलोचना की, जिसमें 275 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,200 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार विफल हो गई है और उसकी व्यवस्था काम नहीं कर रही है तथा वह अपनी दुर्घटनाओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें