नयी दिल्ली, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों की राजधानियों में नारेबाजी की और पाकिस्तान एवं भुट्टो के पुतले फूंके।
उत्तर प्रदेश में भूपेंद्र सिंह चौधरी और बिहार में संजय जायसवाल सहित इसके (भाजपा के) कई प्रदेश प्रमुखों ने भुट्टो के बयान के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्च का नेतृत्व किया।
पार्टी ने कहा, ‘‘भारत प्रधानमंत्री मोदी पर भुट्टो की असभ्य और अप्रिय टिप्पणी की एकस्वर से निंदा करता है और विरोध जताता है।’’
इससे पहले, भाजपा ने भुट्टो की टिप्पणी को अत्यधिक ‘‘शर्मनाक और अपमानजनक’’ करार दिया था।
पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में उस पर (पाकिस्तान पर) करारा प्रहार करने के बाद भुट्टो ने यह टिप्पणी की थी।
भाजपा ने प्रदर्शनों की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘भुट्टो ने जिस तरह की का इस्तेमाल किया, वह अत्यधिक निंदनीय है, जो सार्वजनिक जीवन में शालीनता की सीमा को पार करता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY