देश की खबरें | किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा ने रची थी गणतंत्र दिवस पर हिंसा की साजिश :आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की साजिश भाजपा ने दिल्ली पुलिस की मदद से रची थी ताकि किसानों के आंदोलन को बदनाम किया जा सके।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की साजिश भाजपा ने दिल्ली पुलिस की मदद से रची थी ताकि किसानों के आंदोलन को बदनाम किया जा सके।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेताओं को ‘सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी’ करार देते हुए मांग की कि उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज किये जाने चाहिए और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से इनकी जांच कराई जानी चाहिए।

भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आप नेता भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘पुलिस और भाजपा ने मिलकर 26 जनवरी और उसके बाद हिंसा की पटकथा लिखी थी। भाजपा ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए दिल्ली पुलिस की मदद से पटकथा तैयार की थी।’’

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ‘भाजपा एजेंट’ दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किसानों से बहुत पहले दिल्ली में प्रवेश के लिए मार्च शुरू करने की अनुमति दे दी।

भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘भाजपा के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस ने इस शख्स को लाल किले में पहुंचने और नुकसान पहुंचाने दिया। भाजपा और दिल्ली पुलिस ने इस व्यक्ति को लाल किले पर निशान साहिब का झंडा भी लगाने दिया।’’

आप नेता ने आरोप लगाया कि शनिवार को ‘भाजपा के गुंडों’ ने सिंघू तथा टिकरी सीमाओं पर किसानों पर हमले किये और ऐसा करने वाले स्थानीय लोग नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\