देश की खबरें | भाजपा ने कश्मीरी पंडितों का सिर्फ शोषण किया है : महबूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने कश्मीरी पंडितों की स्थिति का केवल फायदा उठाया है और वह उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रही है।

श्रीनगर, 24 मई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने कश्मीरी पंडितों की स्थिति का केवल फायदा उठाया है और वह उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रही है।

महबूबा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा ने कश्मीरी पंडितों का केवल शोषण किया है। यदि कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ किया गया, जैसे कि उन्हें तंबुओं से फ्लैट में भेजना, तो वह मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान और मुफ्ती (मोहम्मद सईद) साहिब और (गुलाम नबी) आजाद साहिब या उमर (अब्दुल्ला) के यहां (मुख्यमंत्री रहने के दौरान) किया गया। ’’

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान कश्मीरी पंडितों को प्रधानमंत्री का रोजगार पैकेज दिया।

महबूबा ने सवाल किया, ‘‘भाजपा ने क्या किया? वह पिछले चार साल से कश्मीर पर प्रत्यक्ष रूप से शासन कर रही है। मुझे एक काम बताइए जो उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए किया हो।’’

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनकी सरकार ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को उस वक्त भी वेतन दिया जब वे कश्मीर में अशांति के चलते अपने घर पर ही रह रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘2016 में जब स्थिति खराब थी, हमने कश्मीरी पंडितों को घर बैठे 17 महीनों का वेतन दिया। ’’

महबूबा ने जम्मू कश्मीर प्रशासन की यह कहते हुए आलोचना की कि ऐसी अफवाह है कि सरकार ने 800 से अधिक कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का जम्मू तबादला कर दिया है-वे सभी भाजपा के लोगों के रिश्तेदार या दोस्त हैं।

उनहोंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के पैकेज के तहत 800-850 चहेते कर्मचारियों का जम्मू तबादला कर दिया है। जब आप (भाजपा) नेताओं के रिश्तेदारों और दोस्तों का तबादला करते हैं तो कश्मीरी पंडितों का गुस्सा होना स्वाभाविक है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड