एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा अब 'रिश्तेदारवादी' हो गयी है : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सपा से आगे निकलकर 'रिश्तेदारवादी' हो गयी है।

देश की खबरें | भाजपा अब 'रिश्तेदारवादी' हो गयी है : अखिलेश यादव

लखनऊ, 25 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सपा से आगे निकलकर 'रिश्तेदारवादी' हो गयी है।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के दिव्हुली में चौधरी नत्थू सिंह यादव डिग्री कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर अखिलेश यादव के करहल संबोधन का एक अंश पोस्ट किया, "आज चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा की भी सूची आ गई है। जो नारा वो लगाते थे कि हम लोग परिवारवादी हैं, लेकिन भाजपा अब हम लोगों से और आगे निकल गई है तथा अब वो 'रिश्तेदारवादी' हो गए हैं।"

भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव (आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव के सगे बहनोई) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

करहल विधानसभा क्षेत्र 1993 से सपा का गढ़ माना जाता है। इस पर मुलायम सिंह यादव के पोते एवं सपा उम्मीदवार व पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और भाजपा के अनुजेश यादव के बीच आमना-सामना होगा। यह मुकाबला फूफा और भतीजे के बीच होगा। अनुजेश यादव सपा के तेज प्रताप यादव के रिश्ते में फूफा लगते हैं।

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

इस बीच, सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार यादव ने करहल में अपने संबोधन में कहा, ''भाजपा जानती है वह करहल और मिल्कीपुर कभी नहीं जीत पायेगी। मिल्कीपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा आंतरिक सर्वेक्षण में हार रही है इसीलिए वहां चुनाव टाल दिया गया है। भाजपा के लोग करहल का भी गणित जानते हैं कि वे हार रहे हैं।''

सपा प्रमुख ने दावा किया कि ''भाजपा का गठबंधन हारने जा रहा है, भाजपा गठबंधन की महा हार होने जा रही है।''

उन्होंने आरोप लगाया कि ''भाजपा सरकार प्रदेश की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा के लोगों ने उत्तर प्रदेश को खोखला कर दिया है।''

यादव ने कहा कि इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है और मंडियों को बर्बाद कर दिया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, ''सड़कों पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। इन छुट्टा जानवरों के हमलों से प्रदेश में सैकड़ों मौतें हो चुकी है।''

उन्होंने कहा, ''पिछले विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री जी ने एक सप्ताह में छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करने का वादा किया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।''

अखिलेश यादव ने कहा कि करहल से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और समाजवादियों का बहुत पुराना अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में करहल में ऐतिहासिक परिणाम आयेगा, तेज प्रताप यादव ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).