देश की खबरें | भाजपा के पास ‘ब्रांड बेंगलुरु’ के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान चार वर्षों तक बेंगलुरु में विकास कार्यों में योगदान को लेकर सवाल उठाया।
बेलगावी, छह दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान चार वर्षों तक बेंगलुरु में विकास कार्यों में योगदान को लेकर सवाल उठाया।
उनकी टिप्पणियां भाजपा के इस आरोप के जवाब में आईं कि राज्य की राजधानी बेंगलुरु में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।
सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पूछा, “हम सिर्फ छह महीने पहले आए हैं। उसके पहले, चार साल तक भाजपा सत्ता में थी। क्या उन्होंने ‘ब्रांड बेंगलुरु’ बनाया? उन्होने चार सालों में क्या किया?”
'ब्रांड बेंगलुरु' कांग्रेस सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य बेंगलुरु को एक वैश्विक शहर के रूप में विकसित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “वे (भाजपा) गड्ढे भी नहीं भर सके। उच्च न्यायालय में लोग (न्यायाधीश) उन्हें डांट रहे थे और आलोचना के साथ टिप्पणियां कर रहे थे। उन्हें (भाजपा को) बेंगलुरु के बारे में बात करने का क्या नैतिक अधिकार है।”
भाजपा के इस आरोप के बारे में कि ‘सभी मंत्रियों ने (कांग्रेस के चुनाव संबंधी काम के लिये) तेलंगाना में डेरा डाल लिया’ जिससे प्रशासन का काम बाधित हुए, सिद्धरमैया ने स्पष्ट किया कि केवल कुछ ही मंत्री गए थे, सभी वहां नहीं थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ गए थे। आख़िर हमें राजनीति भी तो करनी है। वहां (तेलंगाना में) लोगों ने उन्हें (कर्नाटक के मंत्रियों को) बुलाया था।”
सिद्धरमैया ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मुनियप्पा और ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज वापस आ गए हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और आवास मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान अब भी तेलंगाना में हैं, जहां कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

