Uttarakhand: भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से बनाया उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से अपना उम्मीदवार घोषित किया. उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ली थी.
नयी दिल्ली, 28 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से अपना उम्मीदवार घोषित किया. उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ली थी. भाजपा ने डोइवाला से बृजभूषण गैरोला का टिकट दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछला चुनाव डोइवाला से ही जीता था.
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने की इचछा जताई थी. इस प्रकार भाजपा ने राज्य की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. यह भी पढ़ें : ‘लाल टोपी वाले गुंडे’ के बयान के बाद समाजवादी समर्थकों में लाल टोपी का चलन बढ़ा, बिक्री में भी इजाफा
उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को देहरादून में केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

