देश की खबरें | मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने महिला को 50 प्रतिशत टिकट दिए हैं : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वादे पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

भोपाल, 20 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वादे पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट में मंगलवार की रात पत्रकारों से यह बात कही। वह जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये थे।

मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों - जोबट (अलीराजपुर जिला), रैगांव (सतना जिला), पृथ्वीपुर (निवाड़ी जिला) और खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।

प्रियंका गांधी की घोषणा पर चौहान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने (प्रियंका) क्या कहा, लेकिन मध्य प्रदेश उपचुनाव में हमने चार में से दो सीटों पर, 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं। हमारी बहनें जोबट में सुलोचना रावत और रैगांव में प्रतिमा बागरी (दोनों विधानसभा सीटें) चुनाव लड़ रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस उपचुनाव में सभी चार सीटों पर हमारी जीत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज