Hijab Controversy: एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने BJP पर बोला हमला, कहा- हिजाब पहने तो भाजपा को दिक्कत है, कपड़े पहने तो भी उन्हें दिक्कत है
गौरतलब है कि कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच राज्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने बुधवार को कहा कि ‘‘दुष्कर्म के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ परिधान पुरुषों को ‘उत्तेजित’ करते हैं.’’
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने कर्नाटक (Karnataka) में छात्राओं के हिजाब (Hijab) पहनने को लेकर चल रहे विवाद (Controversy) पर बुधवार को कहा कि ‘हिजाब पहने तो भाजपा (BJP) को दिक्कत है, कपड़े पहने तो भी उनको (भाजपा को) दिक्कत है.’ Hijab Controversy: हमें अदालत के आदेश का सम्मान करना चाहिए, कांग्रेस तो हिंदुओं के लिए हिजाब को अनिवार्य कर देगी: भाजपा मंत्री
उन्होंने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक द्वारा इस विवाद के संदर्भ में की गयी कथित विवादित टिप्पणी का जिक्र किया और कहा, ‘‘हिजाब पहने तो भाजपा को दिक्कत है, कपड़े पहने तो भी उनको (भगवा दल) को दिक्कत है. (वे) नैतिक पहरेदारी भी करेंगे और वैचारिक पहरेदारी भी करेंगे.’’
गौरतलब है कि कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच राज्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने बुधवार को कहा कि ‘‘दुष्कर्म के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ परिधान पुरुषों को ‘उत्तेजित’ करते हैं.’’
इसका जिक्र करते हुए सुले ने कहा, ‘‘मैं माननीय मंत्री जी (निर्मला सीतारमण) से हस्तक्षेप करने का आग्रह करती हूं, जो कनार्टक से (राज्यसभा सदस्य) हैं.’’ राकांपा सदस्य ने कहा, ‘‘सबके घर में बीवी है, सबके घर में बच्चे हैं. हमें इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए. एक स्वर में इसकी निंदा करनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कपड़े पहनने के तरीके से किसी के बारे में राय नहीं बनानी चाहिए. हमें इसे (इस प्रवृत्ति को) ना कहना चाहिए.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

