ताजा खबरें | पिछले चार चरणों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, आगे और बुरा हाल होगा : अखिलेश यादव
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई 2024 को होने वाले मतदान में मतदाताओं से सपा, विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि पिछले चार चरणों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
लखनऊ, 19 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई 2024 को होने वाले मतदान में मतदाताओं से सपा, विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि पिछले चार चरणों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
यादव ने यहां एक बयान में आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। भेदभाव करती है। भाजपा लोगों को बांटने की राजनीति करती है। भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता परेशान है। युवा बेरोजगार है।’’
यादव ने कहा, ‘‘भाजपा ने दस साल की सरकार में लोगों के सामने संकट पैदा किया। आज हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने विकास को रोक दिया है। सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को बर्बाद किया।’’
यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के पास विकास की कोई योजना नहीं है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार किया। बजट को लूटा है। कहने को भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन सरकार है लेकिन इन सबने बजट का बंदरबांट किया। भाजपा ने हर स्तर पर लूट मचाई है।’’
यादव ने कहा कि आज जनता के पास एक बार फिर मौका आया है जब वह अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकती है और उनका एक वोट भाजपा की मनमानी पर चोट कर सकता है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा, ‘‘भाजपा की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ वोट कर समाज को जोड़ने, एकता भाईचारे, विकास, किसानों, नौजवानों, गरीबों के पक्ष में फैसले के लिए ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों को जिताएं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

