देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में राजा की तरह शासन चला रही भाजपा सरकार : आप विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा में द्वारका क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार राजा की तरह शासन चला रही है।

दिल्ली विधानसभा में द्वारका क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार राजा की तरह शासन चला रही है।

उन्‍होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों का दमन किया जा रहा है तथा उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

भाजपा सरकार के दावे को खारिज करते हुए उन्‍होंने कहा उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पताल, शिक्षा व सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है।

आप विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने अगर वास्तव में विकास किया होता तो उन्हें विपक्षी दलों के नेताओं को सरकारी अस्पताल का दौरा करने से रोकना नहीं पड़ता।

मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में आप की सरकार बनेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\