देश की खबरें | संकल्पबद्ध तरीके से काम करने के लिये प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार: शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और पेपर लीक को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार संकल्पबद्ध तरीके से काम करने के लिये प्रतिबद्ध है।
जयपुर, 26 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और पेपर लीक को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार संकल्पबद्ध तरीके से काम करने के लिये प्रतिबद्ध है।
शर्मा गंगानगर के करणपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। पिछली सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया... उस दौरान राजस्थान में 19 पेपर हुए जिसमें से 17 लीक हुए.. युवाओं पर कुठाराघात किया गया.. युवाओं के कुठाराघात को सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा जो भी इस पेपर लीक के दोषी है उनको सभी को सजा देने का काम राजस्थान की मौजूदा भाजपा की सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला की सुरक्षा हमारा पहला काम है। आपने पिछले दिनों देखा होगा कि महिला अत्याचार में राजस्थान पहले नंबर था। हमने वादा किया है महिला सुरक्षा हमारा पहला काम है और महिलाओं पर किसी भी तरह का अत्याचार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा जन जन की पार्टी है। जनता हम पर विश्वास करती है, हमारे कार्यकर्ता पर विश्वास करती है। चुनावी वादे पूरे करने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जो जनता चाहती है वो ही हम करने वाले है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। भाजपा ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

