ताजा खबरें | ओडिशा में भाजपा सरकार 10 जून को शपथ लेगी : हिमंत

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार 10 जून को शपथ लेगी।

पटकुरा/काकटपुर (ओडिशा), 27 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार 10 जून को शपथ लेगी।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव ओडिशा में एक साथ हो रहे हैं।

हिमंत ने पटकुरा और काकटपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा में सरकार बनाने के लिए कुछ ही सीट और चाहिए और एक जून तक वे भी मिल जाएंगी।

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के तहत अब तक तीन चरण का मतदान हुआ है। राज्य में, चौथे और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है, जब लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।

हिमंत ने कहा, ‘‘मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि भाजपा सरकार 10 जून को शपथ लेगी। हमें पांडियन (बीजद नेता वी. के. पांडियन) को 11 जून को तमिलनाडु भेजना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक ‘टी’ का मतलब टीम वर्क होता है। क्या ओडिशा में कोई टीम वर्क है? निर्वाचित विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के पास उपयोग करने के लिए कोई शक्ति नहीं है। यहां केवल एक टीम मौजूद है...जो पांडियन एवं उनकी पत्नी और केवल एक ‘टी’ है जिसका अभिप्राय तमिलनाडु है।’’

उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में न तो राज्य मंत्रिमंडल और न ही किसी अधिकारी के पास शक्ति है। हिमंत ने आरोप लगाया कि केवल दो व्यक्तियों (पांडियन और उनकी पत्नी) के पास सभी शक्तियां हैं।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पांडियन ने ‘‘बंधक’’ बना रखा है। भाजपा नेता ने पटनायक से लोगों से सम्मान पाने के लिए अकेले बाहर आने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\