देश की खबरें | भाजपा सरकार को नहीं है जनता की तकलीफ की जरा भी परवाह : अखिलेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर जनता की परेशानियां बढ़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि उन्हें जनता की तकलीफों की जरा भी परवाह नहीं है।
लखनऊ, 28 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर जनता की परेशानियां बढ़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि उन्हें जनता की तकलीफों की जरा भी परवाह नहीं है।
यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जिलों से आए पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की खराब नीतियों की वजह से जनता की परेशानियों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सरकार को इसकी रत्ती भर परवाह नहीं है।
भाजपा सरकार की नीतियों को सारी समस्याओं की जड़ करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह चकाचौंध की राजनीति से जनता को धोखा दे रही है तथा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।
सपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की जा रही है और डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है। भाजपा की चालाकियों से जनता को गुमराह होने से बचाना होगा।’’
यादव ने कहा कि अब जमीन पर चुनाव की लड़ाई लड़नी है। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी की स्वीकार्यता जनता में है। इसलिए संगठन को और चुस्त-दुरूस्त बनाना है तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के सीधे सम्पर्क में रहने एवं उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के काम में तेजी लाना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

