देश की खबरें | भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया, युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाला : अखिलेश यादव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों को धोखा देने और युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का आरोप लगाया।
लखनऊ (उप्र), एक मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों को धोखा देने और युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का आरोप लगाया।
सपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, "संगठन (सपा) के लोग 'अस्सी हराओ-लोकतंत्र बचाओ' के नारे के साथ हर गांव में जाएंगे। इस (भाजपा) सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। वे किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे लेकिन आय नहीं बढ़ी। उन्होंने (भाजपा) युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।''
उप्र में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
यादव ने कहा, "किसान नाराज हैं और वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनकी कमाई नहीं बढ़ी। साथ ही युवा भी नाराज हैं क्योंकि जिस परीक्षा के लिए उन्होंने तैयारी की थी उसका पेपर लीक हो गया।"
राज्य सरकार ने हाल ही में प्रश्न पत्र लीक होने की शिकायतों के बाद पिछले महीने आयोजित उप्र पुलिस आरक्षी (सिपाही) भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी थी।
यादव ने कहा, "आज बहुत कम संख्या में लोग खुश हैं जबकि दुखी लोगों की संख्या अधिक है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक दुखी हैं और हमारे साथ हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

