एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने पश्चिम बंगाल इकाई के कोर समूह का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के कोर समूह का गठन किया। इस 20-सदस्यीय कोर समूह में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं।

देश की खबरें | भाजपा ने पश्चिम बंगाल इकाई के कोर समूह का गठन किया

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के कोर समूह का गठन किया। इस 20-सदस्यीय कोर समूह में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस कोर समूह के विशेष आमंत्रित सदस्यों में पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडे, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, सह-प्रभारी अमित मालवीय और आशा लकड़ा शामिल हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों दिलीप घोष और राहुल सिन्हा को भी इस कोर समूह में जगह दी गई है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार, निशिथ प्रामाणिक, शांतनु ठाकुर और जॉन बारला को इसका सदस्य बनाया गया है।

अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों स्वपन दासगुप्ता और अनिर्बान गांगुली, सांसद लॉकेट चटर्जी और ज्योर्तिमय सिंह महतो को भी इस प्रमुख समूह का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश का कोर समूह संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों, राज्य से जुड़े प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर आम राय बनाता है और फिर केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशविरा करने के बाद उन्हें जमीन पर उतारता है।

ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों का दामन थाम लिया है। पार्टी की प्रदेश इकाई में अक्सर मतभेद की भी खबरें आती रही हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).