देश की खबरें | भाजपा ने सीईटी के दौरान ‘जनेऊ’ उतरवाए जाने के खिलाफ एनएचआरसी में शिकायत दर्ज कराई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंजीनियरिंग सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के दौरान ब्राह्मण लड़कों के ‘जनेऊ’ और लिंगायत छात्रों के ‘शिवदारा’ को कथित रूप से उतरवाए जाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई है।
बेंगलुरु, 25 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंजीनियरिंग सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के दौरान ब्राह्मण लड़कों के ‘जनेऊ’ और लिंगायत छात्रों के ‘शिवदारा’ को कथित रूप से उतरवाए जाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई है।
यह परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने अपनी शिकायत में इस घटना को प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान हिंदू छात्रों के साथ ‘‘चुनिंदा और भेदभावपूर्ण व्यवहार’’ करार दिया।
उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शिकायती पत्र की एक प्रति साझा की।
अशोक ने दावा किया कि सीईटी और इसी तरह की अन्य परीक्षाओं के दौरान, कई हिंदू छात्रों के ‘जनेऊ’ और ‘शिवदारा’ (रुद्राक्ष की माला वाला धागा) जैसे धार्मिक प्रतीकों को हटाने के लिए मजबूर किया गया था।
अशोक ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली परीक्षाओं के दौरान हिंदू लड़कियों से मंगलसूत्र, चूड़ियां और पायल उतारने को कहा गया था, जबकि मुस्लिम छात्राओं को बुर्का और हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी।
उन्होंने कहा कि ये कानून के तहत समान व्यवहार के बारे में चिंता पैदा करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)