देश की खबरें | राजस्थान में भाजपा पहले भी विफल रही, इस बार भी रहेगी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर प्रजातंत्र की बोली लगाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि ‘भाजपा पहले अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षड़यंत्र’ में विफल रही और इस बार संसद के उच्च सदन के चुनाव में भी विफल होगी।

नयी दिल्ली, एक जून कांग्रेस ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर प्रजातंत्र की बोली लगाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि ‘भाजपा पहले अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षड़यंत्र’ में विफल रही और इस बार संसद के उच्च सदन के चुनाव में भी विफल होगी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान में भाजपा के पास 30 वोट अतिरिक्त हैं तो फिर ये 30 से 41 वोट कैसे बनेंगे? सारे निर्दलीय विधायकों का समर्थन तो कांग्रेस को है। क्या यह सच नहीं है कि भाजपा और केंद्र सरकार मंडी लगाकर प्रजातंत्र की बोली लगा रही है?’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह राजस्थान की वीरभूमि का घोर अपमान है। वहां के हर दल के विधायकों का अपमान है।’’

उनके मुताबिक, कांग्रेस को अपने विधायकों के साथ, निर्दलीय विधायकों, रालोद के विधायक और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों का भी समर्थन हासिल है।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भाजपा के लोगों ने पहले भी सरकार गिराने का षड़यंत्र किया था। वो तब भी विफल हुए थे और इस बार भी विफल होंगे।’’

हरियाणा से कांग्रेस विधायकों को राजस्थान ले जाने संबंधी चर्चा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों को कहीं और ले जाने की जरूरत नहीं है। हमारे विधायक ईमानदार और योग्य हैं।’’

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिये 10 जून को चुनाव होगा। कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं। भाजपा ने एक उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है, जबकि भाजपा ने हरियाणा के राज्यसभा सांसद और मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया है। सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\