देश की खबरें | भाजपा के तथ्यान्वेषी दल ने बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का नेतृत्व कर रहे पार्टी के सांसद विनोद सोनकर ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था ‘ध्वस्त’ हो गयी है।

कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का नेतृत्व कर रहे पार्टी के सांसद विनोद सोनकर ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था ‘ध्वस्त’ हो गयी है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि राज्य में संसदीय से लेकर पंचायत चुनावों तक चुनाव बाद की हिंसा एक सामान्य बात है।

सोनकर ने आरोप लगाया कि आठ जुलाई को हुए पंचायत चुनाव के बाद से भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से आठ अनुसूचित जाति से हैं।’’

पंचायत चुनावों के बाद, जिन जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला हुआ था, उनमें से कुछ स्थानों का दौरा करने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।’’

भाजपा नेतृत्व ने पांच सदस्यीय यह दल भेजा है, जिसमें सांसद सुरेश कश्यप, विनोद चावड़ा, एस मुनिस्वामी और मनोज राजोरिया भी शामिल हैं।

उन्होंने हुगली जिले के तारकेश्वर में लोगों से बातचीत की, जो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।

सोनकर ने कहा, ‘‘चुनाव बाद हिंसा, बंगाल में जहां कहीं भी चुनाव हो रहे हैं वहां कोई नई बात नहीं है चाहे वे लोकसभा, विधानसभा या पंचायत चुनाव ही क्यों न हों।’’

तथ्यान्वेषी दल राज्य में विभिन्न स्थानों का दौरा करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को एक रिपोर्ट सौंपेगा।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सांसद सोनकर ने दावा किया कि मौत का यह आंकड़ा प्रदर्शित करता है कि बंगाल में अनुसूचित जाति के लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसने राज्य के सत्तारूढ़ दल में चिंता पैदा कर दी है क्योंकि उनमें उसका जनाधार घट रहा है।’’

पंचायत चुनावों को दहला कर रख देने वाली हिंसा में, मतदान के दिन कम से कम 15 लोगों की जान चली गई, जबकि मतगणना के दिन 12 जुलाई को तीन और लोगों की हत्या कर दी गई।

पिछले महीने इन चुनावों की घोषणा किये जाने के बाद से चुनावी हिंसा में कम से कम 33 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 60 प्रतिशत लोग सत्तारूढ़ दल से संबद्ध थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर