एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भेदभाव और नफरत की राजनीति करती है भाजपा : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भेदभाव और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

देश की खबरें | भेदभाव और नफरत की राजनीति करती है भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ, 19 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भेदभाव और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

सपा मुख्‍यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा, ''भाजपा सरकार में पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्‍पसंख्‍यक) समुदाय के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है।''

उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके नेताओं का रवैया भेदभावपूर्ण तथा अलोकतांत्रिक है, सरकार अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कार्य कर रही है और जनता यह सब देख रही है।

यादव ने कहा, ''जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के सांपद्रायिक और नफरती एजेंडे की हवा निकाली है। अगली बार कुछ लोगों का भूत बूथों पर उतर जाएगा।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों और महिलाओं सभी को धोखा दिया है। विकास और रोजगार के लिए कोई कार्य नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाया है।''

सपा प्रमुख ने कहा, ''भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये थे और सरकार के पास जनता से जुड़े सवालों का जवाब नहीं है। आज नौजवानों के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा सरकारी विभागों का निजीकरण कर नौकरियां और आरक्षण खत्म कर रही है।''

उन्‍होंने आरोप लगाया कि कहा कि किसानों को खाद, पानी और कीटनाशक दवाएं तक नहीं मिल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधियों और अराजक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है, इस सरकार में बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ''सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए संवैधानिक पदों पर आसीन लोग अपनी और पद की मर्यादा को भूलकर संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रहे हैं, लेकिन जनता अब भाजपा को और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).