एजेंसी न्यूज

BJP ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगियों को अहम मंत्रालय नहीं दिए: उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगी दलों को अहम मंत्रालय नहीं दिये.

BJP ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगियों को अहम मंत्रालय नहीं दिए: उमर अब्दुल्ला
Credit-Latestly.Com

श्रीनगर, 10 जून : नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगी दलों को अहम मंत्रालय नहीं दिये.

उमर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अपनी उचित हिस्सेदारी के लिए दबाव डालने की चर्चा के बावजूद, यह स्पष्ट है कि सत्ता के गलियारों में उनका ज्यादा प्रभाव नहीं है.’’ यह भी पढ़ें : Narendra Modi Kashi Visit: 18 जून को वाराणसी में किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष का पद भी सहयोगी दलों के बजाय भाजपा के पास ही रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).