देश की खबरें | भाजपा ने देश के लोगों को ‘बांटने व शासन करने’ के लिए सब कुछ किया : तृणमूल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की राजग सरकार देश की जनता को ‘‘बांटने और शासन करने’’ की नीति अपना रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 19 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की राजग सरकार देश की जनता को ‘‘बांटने और शासन करने’’ की नीति अपना रही है।

तृणमूल ने नड्डा पर गलत बयानी करने और राज्य के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | Madhyra Pradesh: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी ने पकड़ा तूल, BJP ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की.

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष सिलीगुड़ी में एक सभा में ममता बनर्जी सरकार पर ‘‘फूट डालो और राज करो’’ की नीति पर चलने का आरोप लगाया था।

तृणमूल ने नड्डा के इन दावों का खंडन किया कि राज्य में केंद्रीय कोषों का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को "आधारहीन" बयान नहीं देने चाहिए और उन्हें अपने ‘तथ्यों तथा आंकड़ों को दुरूस्त रखना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीबीआई जांच के चलते किसानों की फसल हुई बर्बाद, सरकार से मांगा मुआवजा.

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता डेरेक ओ 'ब्रायन ने तीखे बयान में कहा, ‘‘ नड्डा जी और उनके परिवार को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं। हमारे महान राज्य बंगाल की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं के तहत यह समय हर्ष का है और यह राजनीति या मनमुटाव का अवसर नहीं है। यह संस्कृति, यह शालीनता, बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति के लोकाचार में गहराई से जुड़ा है।’’

ब्रायन ने कहा, ‘‘...यह विडंबना है जब भाजपा के अध्यक्ष ‘फूट डालो और राज करो "की बात करते हैं। ‘फूट डाल कर शासन’ औपनिवेशिक अतीत से सीखी गयी एक चाल है और हर दिन आपकी पार्टी द्वारा इसका पालन किया जाता है।’’

तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले छह वर्षों में इस महान राष्ट्र के लोगों को विभाजित कर शासन करने के लिए जो कुछ कर सकती है, वह सब किया है।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहद हकीम ने भी नड्डा की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘वह (नड्डा) निराधार बयान दे रहे हैं और उन्हें अपने तथ्यों और आंकड़ों को दुरुस्त कर लेना चाहिए।’’

इससे पहले नड्डा ने 2021 में प्रस्तावित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न समूहों के लोगों से चर्चा की और उन्हें संबोधित भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\