Goa Assembly Elections 2022: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर
हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ''यह विधानसभा चुनाव गोवा के लिए महत्वपूर्ण है. गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है. एक विकल्प आम आदमी पार्टी का समर्थन करना है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा किया है. दूसरा विकल्प प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करना है.''
पणजी: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) के बाद सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) की 'रणनीति' कांग्रेस (Congress) विधायकों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की होगी. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता केजरीवाल 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिये चार दिवसीय दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंचे. Goa Assembly Elections 2022: गोवा में बीते पांच साल में 60 प्रतिशत विधायकों ने किया दलबदल, बना देशव्यापी रिकॉर्ड: एडीआर रिपोर्ट
हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ''यह विधानसभा चुनाव गोवा के लिए महत्वपूर्ण है. गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है. एक विकल्प आम आदमी पार्टी का समर्थन करना है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा किया है. दूसरा विकल्प प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करना है.''
केजरीवाल ने कहा, ''पिछले चुनाव में गोवा के लोगों ने बीजेपी सरकार से तंग आकर कांग्रेस को चुना था. लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उन्हें निराश किया.'' केजरीवाल ने कहा कि राज्य के हर हिस्से में कांग्रेस के दलबदल की चर्चा के साथ इस बार भी यही स्थिति थी.
उन्होंने दावा किया, ''भाजपा ने एक नयी रणनीति बनाई है. कांग्रेस उम्मीदवार अपनी सीट जीत गए, तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे.'' साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह सरकार नहीं बना सकी. इसके अधिकांश विधायकों ने अगले पांच वर्षों में पार्टी छोड़ दी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

