एजेंसी न्यूज

भाजपा ने मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि को बर्खास्त करने की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि की शनिवार को आलोचना की और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की.

भाजपा ने मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि को बर्खास्त करने की मांग की

नयी दिल्ली, 12 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि की शनिवार को आलोचना की और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की.

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गिरि के बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और यह स्पष्ट करने को कहा कि किसके इशारे पर उन्होंने इस तरह की ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘अभद्र’ टिप्पणी की. मुंडा ने कहा कि उन्होंने 10 करोड़ से अधिक आदिवासियों की भावनाओं को आहत किया है और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाई है. यह भी पढ़ें : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले, कई कांग्रेस के नेता हमारे संपर्क में

वायरल हुए 17 सेकंड के एक वीडियो में गिरि “राष्ट्रपति के रूप” के बारे में टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं. हालांकि ‘पीटीआई-’ इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).