ताजा खबरें | भाजपा ने की वायनाड में सुल्तान बाथेरी का नाम बदलकर गणपतिवट्टोम करने की मांग

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सुल्तान बाथेरी शहर का नाम बदला जाना चाहिए क्योंकि दो दशक पहले केरल के मालाबार में मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान के आक्रमण से पहले इसका नाम गणपतिवट्टोम था।

कोझिकोड (केरल), 11 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सुल्तान बाथेरी शहर का नाम बदला जाना चाहिए क्योंकि दो दशक पहले केरल के मालाबार में मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान के आक्रमण से पहले इसका नाम गणपतिवट्टोम था।

सुल्तान बाथेरी शहर वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आता है और इसका नाम टीपू सुल्तान के नाम पर पड़ा है।

यह मुद्दा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने उठाया। सुरेंद्रन का वायनाड लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चुनावी मुकाबला है। इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की उम्मीदवार एनी राजा भी चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा नेता ने यहां के निकट थमरस्सेरी में संवाददाताओं से कहा,‘‘ सुल्तान बाथेरी का असली नाम गणपतिवट्टोम है। इसलिए नाम बदला जाना जरूरी है।’’

भाजपा नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान टीपू सुल्तान के मालाबार पर आक्रमण का जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और एलडीएफ इसे सुल्तान बाथेरी के रूप में ही संदर्भित करना पसंद करते हैं।

सुरेंद्रन ने कहा,‘‘केरल में किसी जगह का नाम आक्रमणकारी के नाम पर क्यों रखा जाना चाहिए?’’

केरल के पर्यटन विभाग का कहना है कि सुल्तान बाथेरी को पहले गणपतिवट्टोम के नाम से जाना जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\