भाजपा ने पीडीएस में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की, टीएमसी ने दिया जवाब
पार्टी ने दावा किया कि राज्य में गरीबों के एक वर्ग को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है और उन्हें भूख का सामना करना पड़ रहा है।
कोलकाता, 21 अप्रैल भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की है।
पार्टी ने दावा किया कि राज्य में गरीबों के एक वर्ग को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है और उन्हें भूख का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मांग की कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को अपने कर्तव्यों को पूरा करने में विफल रहने के कारण तुरंत पद से हटा दिया जाए।
सिन्हा ने सोमवार को कहा,‘‘केंद्र सरकार द्वारा राशन प्रदान करने के बावजूद राज्य सरकार इसे गरीबों तक नहीं पहुंचा रही है। राज्य के पीडीएस में घोटाला चल रहा है। गरीब लोगों को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।हम इस घोटाले की सीबीआई जांच चाहते हैं। मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए।’’
मलिक ने पलटवार करते हुए राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य के 7.5 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर रहे हैं। यदि उनके पास राशन ना पाने वालों के नाम हैं, तो वे प्रकाशित करें, हम उस पर गौर करेंगे। संकट के समय में राजनीतिक लाभ लेने के मकसद से आरोप लगाने वालों की सराहना नहीं की जा सकती।”
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्य की पीडीएस पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पीडीएस की स्थिति चिंतनीय हो गई है।’’
पिछले हफ्ते भाजपा सांसद जॉन बारला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में पीडीएस में विसंगतियों की शिकायत की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

