एजेंसी न्यूज

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश सचिव संतोष गोयल का कोरोना से निधन

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता ने कहा, "कल तक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर में कार्य करने वाली प्रदेश मंत्री बहन संतोष गोयल की कोरोना संक्रिमत होने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, शोकाकुल हूं."

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश सचिव संतोष गोयल का कोरोना से निधन
संतोष गोयल (Photo credits: ANI)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई की सचिव संतोष गोयल (Santosh Goyal) का रविवार को निधन हो गया. कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के कारण उनका निधन बताया जाता है. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Aadesh Gupta) ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है. आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर जारी संदेश में कहा, "दिल्ली बीजेपी की मंत्री संतोष गोयल के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, यह बीजेपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. महामारी के दौरान उनके द्वारा जनता के लिए किए गए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे. उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं." Delhi: बीजेपी का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- कोरोना के संकटकाल में सरकार ने खड़े किये हाथ

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता ने कहा, "कल तक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर में कार्य करने वाली प्रदेश मंत्री बहन संतोष गोयल की कोरोना संक्रिमत होने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, शोकाकुल हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).