देश की खबरें | भाजपा ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान न करने के लिए केंद्र को दोषी ठहराने पर केरल की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान न करने का आरोप लगाने के लिए शनिवार को केरल की एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य के लिए निर्धारित धनराशि से कहीं अधिक कोष पहले ही जारी कर दिया है।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी भाजपा ने केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान न करने का आरोप लगाने के लिए शनिवार को केरल की एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य के लिए निर्धारित धनराशि से कहीं अधिक कोष पहले ही जारी कर दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता अनिल एंटनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केरल सरकार राज्य में आशा कार्यकर्ताओं के बकाया मानदेय का भुगतान करने में अपनी “अक्षमता” से जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रही है।

भाजपा की यह प्रतिक्रिया केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान कुछ महीनों से लंबित है क्योंकि केंद्र इस संबंध में उनका उचित हिस्सा प्रदान नहीं कर रहा है।

केरल में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से अपने लंबित मानदेय जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

मंत्री के दावे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए एंटनी ने कहा, ‘‘इस मामले में भाजपा चीजों को सही तरीके से पेश करना चाहती है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 913.25 करोड़ रुपये के आवंटन के मुकाबले 938.80 करोड़ रुपये की राशि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चार किस्तों में केरल को पहले ही जारी कर दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि केरल को 120.45 करोड़ रुपये की एक और राशि जारी की गई है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित आवंटन से कहीं अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\