देश की खबरें | भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने भाजपा के पार्षद प्रकाश धामी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
रूद्रपुर, 12 अक्टूबर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने भाजपा के पार्षद प्रकाश धामी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि घटना में घायल पार्षद धामी को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे धामी के घर एक कार पहुंची और उसमें सवार बदमाशों ने उनसे किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया ।
उन्होंने बताया कि धामी जैसे ही बाहर आये, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, गोलियों से बचने के लिए भाजपा नेता भागे लेकिन वह गिर पड़े और उन्हें इस वारदात में कई गोलियां लगीं।
पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हत्याकांड के बाद नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने घटनास्थल का मुआयना किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)