देश की खबरें | भाजपा पार्षद रवि कांत शर्मा चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर चुने गए।
चंडीगढ़, आठ जनवरी भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर चुने गए।
पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा पार्षद रवि कांत शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी देविंदर सिंह बाबला को हराया।
उन्होंने कहा कि शर्मा को 24 में से 17 मत मिले जबकि बाबला को पांच वोट मिले और दो मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया ।
भाजपा प्रत्याशियों महेश इंदर सिद्धू और फरमिला ने चंडीगढ़ नगर निगम के क्रमश सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की।
शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने चल रहे किसानों के विरोध के मुद्दे पर चुनाव का बहिष्कार किया।
अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय सांसद किरन खेर अस्वस्थ होने की वजह से और कोविड-19 से संक्रमित भाजपा पार्षद हीरा नेगी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया ।
20 पार्षदों के साथ 27 सदस्यीय नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है, जबकि कांग्रेस के पास पांच पार्षद हैं। शिअद के पास एक पार्षद हैं। चंडीगढ़ भाजपा सांसद किरन खेर सदन की पदेन सदस्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

