देश की खबरें | भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने पश्चिमी दिल्ली में वितरण के लिए एक लाख तिरंगे की खेप भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा के निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली में वितरण के लिए एक लाख तिरंगे की खेप भेजी।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा के निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली में वितरण के लिए एक लाख तिरंगे की खेप भेजी।

इस मौके पर वर्मा तथा पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को इस अभियान की घोषणा करते हुए लोगों से भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की थी।

इस अभियान का लक्ष्य यह है कि अधिक से अधिक लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

इस पहल के पीछे यह विचार है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई जाए तथा राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता बढायी जाए।

प्रधानमंत्री ने लोगों से सोशल मीडिया मंचों पर अपने प्रोफाइल फोटो में भी तिरंगे का इस्तेमाल करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज