देश की खबरें | भाजपा ने तृणमूल उम्मीदवार के घर से ईवीएम बरामदगी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन बरामद होने के मामले की निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन बरामद होने के मामले की निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उलुबेरिया विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के घर से चार ईवीएम और इतने ही वीवीपैट बरामद होने के बाद आयोग ने वहां एक निर्वाचन अधिकारी को निलंबित कर दिया।

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के घर से ईवीएम और वीवीपैट का मिलना एक गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मामला तब और गंभीर हो जाता है जब मशीनों को उस कार में लाया जाता है जो निर्वाचन संबंधी कामकाज के लिए थी। इस मामले की पूरी तरह जांच होनी चाहिए और हमें लगता है कि निर्वाचन आयोग इस मामले की अलग से और निष्पक्ष जांच करेगा।’’

बरामद ईवीएम और वीवीपैट का मंगलवार को हो रहे मतदान में इस्तेमाल नहीं किया जाना था।

इस बीच, अलुबेरिया से भाजपा के उम्मीदवार चिरन बेरा ने आरोप लगाया कि यह घटना चुनाव को प्रभावित करने की तृणमूल कांग्रेस की योजना का हिस्सा है। सताधारी तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\